Fatwa kohta

:attribute pole kehtiv kuupäev. :

2014-10-30
Küsimus

इन दोनों में कौन सा बेहतर है शादी या हज्ज ?

इन दोनों में कौन सा बेहतर है: हज्ज और उम्रा के कर्तव्य को अदा करना या शादी करना जिसकी अभी शादी नहीं हुई है ?
Vastus
Vastus
हर प्रकार की प्रशंसा और गुणगान अल्लाह के लिए योग्य है। यदि आपको अपने ऊपर व्यभिचार में पड़ने का भय है तो हज्ज और उम्रा के कर्तव्य की अदायगी पर शादी को प्राथमिकता दें, और यदि आपको अपने ऊपर इसका डर नहीं है तो हज्ज और उम्रा के कर्तव्य को शादी पर प्राथमिकता दें। और सर्वशक्तिमान अल्लाह ही तौफीक़ (सक्षमता) प्रदान करने वाला है। फतावा स्थायी समिति (18/13).