Momba ny didy ara-pinoana
एक मुसलमान महिला जिसके काफिर परिवार अपने त्योहारों को मनाते हैं
Valiny
सभी प्रशंसा और गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है।
हम आपको, ऐ सम्मानित बहन ! धर्म पर इस स्थिरता तथा शिर्क (अनेकेश्वरवाद) और धर्म में नवाचारों (बिद्अतों) से दूर रहने पर बधाई देते हैं। हम अल्लाह से प्रश्न करते हैं कि वह आपको धर्म पर स्थिर रखे और आप को स्वर्ग में प्रवेश दिलाए, निःसंदेह वह सुनने वाला स्वीकार करने वाला है।
तथा आप अनेकेश्वरवादियों के त्योहारों की बधाई न देने की पूरी तरह लालायित बनें, क्योंकि यह उनकी समानता अपनाने और नकल करने के अंतर्गत आता है, जिसका मतलब उनके बातिल (झूठ) पर उन्हें मान्यता देना है, और बेहतर होगा कि आपके परिवार इस बात को जान लें कि आप उनका जवाब क्यों नहीं देती हैं, ताकि वे बार बार फोन न करें . . तथा आप अल्लाह से धर्म पर स्थिरता और दृढ़ता का प्रश्न करें। अल्लाह तआला आपको उस चीज़ की तौफीक़ प्रदान करे जिस से वह प्यार करता और प्रसन्न होता है।